TATA IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर लगा 24 लाख का जुर्माना, 6 अन्य खिलाड़ियों को भी मिली सजा

 
TATA IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर लगा 24 लाख का जुर्माना, 6 अन्य खिलाड़ियों को भी मिली सजा

TATA IPL 2022: आईपीएल 2022 में 5 मैच खेलने के बाद भी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हार का सिलसिला जारी है. ऐसे में अब मुंबई की टीम को और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharama) के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है.

आपको बता दें कि बीते बुधवार को आईपीएल 2022 का 23वां मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच को मुंबई 12 रनों से हार गई. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है. जबकि प्लेइंग इलेवन के 6 अन्य सदस्यों की 25 % मैच फीट काटी जाएगी.

आपको बता दें कि रोहित शर्मा पर ये फाइन टीम द्वारा स्लो ओवर डालने के चलते लगा है. मुंबई की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी. इसके अलावा उन्होंने ओवर पूरे करने में अतरिक्त समय लगाया. ये मुंबई की टीम की दूसरी गलती है. इससे पहले भी टीम के तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह को फटकार लगाई गई थी. इसलिए अब रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपये का फाइन लगाया गया है.

WhatsApp Group Join Now

इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगा दिया गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा को फटकार लगाई गई थी और आईपीएल के कोड ऑफ़ कंडक्ट ने नियमों का उल्लंघन करने पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भी लगा था. ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ भी हुआ था. उनको भी नियमों का उल्लंघन करने के चलते चेतावनी दी गई थी.

ये भी पढ़ें : Tata IPL 2022, Points Table: मुंबई इंडियंस की हास से बदला अंक तालिका का समीकरण, नंबर 3 पर पहुंची पंजाब किंग्स

जरूर देखें :SRH vs GT: हैदराबाद टीम के इस धुरंधर गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड!

https://www.youtube.com/watch?v=2SYefWAFt8M

Tags

Share this story