T20 World Cup 2022 जीतने पर दिग्गजों ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें किसने क्या बोला

 
T20 World Cup 2022 जीतने पर दिग्गजों ने इस अंदाज में दी बधाई, जानें किसने क्या बोला

Cricket legends Congratulated England Cricket Team: दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ICC T20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने पर बधाई दी. जैसे ही जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम व्हाइट बॉल चैंपियन बनी, सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं आने लगीं. 

तेज गेंदबाज सैम करेन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने बेन स्टोक्स के अर्धशतक से पहले पाकिस्तान को 137/8 तक सीमित करने के लिए शानदार स्पैल डाले, जिससे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 80,462 प्रशंसकों के सामने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप के विजेता के रूप में पांच विकेट से जीत मिली.

WhatsApp Group Join Now

सनथ जयसूर्या ने कही ये बात 

श्रीलंका के महान खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने ट्वीट किया, 'क्रिकेट का एक मजबूत मनोरंजक ब्रांड खेलने के लिए इंग्लैंड को बधाई. कभी हार न मानने के लिए अच्छा खेला.'

https://twitter.com/Sanath07/status/1591761680048193536?s=20&t=hi7bQ8VPdQEERrBCRBGSNw

T20 World Cup जीतने पर युवराज सिंह ने किया ये ट्वीट 

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, 'ससुराल वालों को बधाई. बेन स्टोक्स प्रेशर में बहुत ही शानदार पारी खेली.' युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीज इंग्लैंड की रहने वाली हैं. हेजल कीज ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.'

https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1591768538410516480?s=20&t=mwDQAH7br8-dHnIHpz6Kag

सचिन तेंदुलकर ने दिया ये बयान 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड की जीत को एक शानदार उपलब्धि बताया और रविवार के मैच में शाहीन आफरीदी की चोट के दुर्भाग्यपूर्ण समय को एक महत्वपूर्ण क्षण बताया.

https://twitter.com/sachin_rt/status/1591769576697909248?s=20&t=sIr8piaPu4Wpis2igtKPkg

तेंदुलकर ने एक ट्वीट में कहा, 'इंग्लैंड को आपका दूसरा टी20 विश्वकप जीतने पर बधाई. शानदार उपलब्धि. यह एक करीबी मुकाबला था और यह और भी दिलचस्प होता अगर आफरीदी चोटिल नहीं होते. यह विश्व कप सही मायने में उतार-चढ़ाव वाला रहा है.'

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022 में मिली असफलता को लेकर अनिल ने बताई बड़ी बात, कहा ऐसा करने से मिलेगी कामयाबी

Tags

Share this story