इन 6 खिलाड़ियों ने IPL में लगातार चार गेंदों पर लगाए है 4 छक्के

 
इन 6 खिलाड़ियों ने IPL में लगातार चार गेंदों पर लगाए है 4 छक्के

6 गेंद में 6 छक्के मारने वाले खिलाड़ियों के बारे में तो बहुत लोग जानते होंगे। क्योंकि इस लिस्ट में भारत के दिग्गज मध्यक्रम बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम भी शामिल है।

आज हम आपको आईपीएल की एक दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे। यूं तो आइपीएल को रिकार्डों का चक्रव्यू कहा जाता है। इसी चक्रव्यू के व्यूह से हम आज आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 4 गेंदों में 4 छक्के लगाए हैं।

इन 6 खिलाड़ियों ने IPL में लगातार चार गेंदों पर लगाए है 4 छक्के
Image credit: instagram

*Chris Gayle:
जब छक्के का जिक्र हो और क्रिस गेल का ना हो संभव ही नहीं है। क्रिस गेल पूरे IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं। गेल ने एक या दो नही बल्कि तीन बार लगातार चार छक्के जड़ने का कारनामा करके दिखाया है। 2010, 2012 व 2018 का साल गेल के इस रिकॉर्ड का गवाह है।

WhatsApp Group Join Now
इन 6 खिलाड़ियों ने IPL में लगातार चार गेंदों पर लगाए है 4 छक्के
Credit - Twitter

*Yuvraj Singh:
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 गेंद में 6 छक्के मारने वाले युवराज भी साल 2014 में आईपीएल के 34 मैच में राहुल शुक्ला की चार गेंदों पर चार छक्के जड़े दिए थे।

*Ishan Kisan:
वर्तमान भारतीय क्रिकेट टीम के नए स्टार ईशान किशन आईपीएल 2018 के 41वें मैच में जो कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा था। कुलदीप यादव के विरुद्ध लगातार चार छक्के मार दिए थे।

*जोफ्रा आर्चर:
इस लिस्ट में सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज नहीं बल्कि एक गेंदबाज भी है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी 2020 में लगातार चार छक्के मारने का कारनामा करके दिखाया है।

*राहुल तेवतिया:
इस नाम को इसी रिकॉर्ड ने क्रिकेट के इतिहास में फेमस बनाया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के 18 वें ओवर में चार छक्के जड़कर आईपीएल इतिहास का सबसे शानदार रन- चेज करके दिखा दिया था।

इन 6 खिलाड़ियों ने IPL में लगातार चार गेंदों पर लगाए है 4 छक्के
image credits: CSK

*रविन्द्र जडेजा:
इस लिस्ट में भारत के गेंदबाज रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेल रहे रविंद्र जडेजा ने हर्षल पटेल की चार गेंदों पर लगातार चार छक्के मार दिए थे। हर्षद पटेल आईपीएल में बेंगलुरु के तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे।

https://youtu.be/sfhWUcVNZUU

ये भी पढ़ें: ROHIT SHARMA और VIRAT KOHLI की फील्डिंग काबिलियत को लेकर TEAM INDIA के कोच ने दिया यह बयान

Tags

Share this story