भाइयों की तरह पॉपुलर है भारतीय Cricketers की ये बहनें,एक तो भारतीय T20 कप्तान की पत्नी भी हैं

 
भाइयों की तरह पॉपुलर है भारतीय Cricketers की ये बहनें,एक तो भारतीय T20 कप्तान की पत्नी भी हैं

परिवारवाद भारत की एक गहरी सच्चाई है। एक सच्चाई जिस का खात्मा निश्चित ही अनिश्चित है। लोग कितना भी विरोध कर ले, लेकिन वही लोग जब परिवार का कोई सदस्य फेमस हो तो अपना नाम जरुर चमकाने लगेंगे।

इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे भारतीय क्रिकेटर की उन बहनों के बारे में जो अपने भाइयों के नाम पर अपने हुनर को दुनिया के सामने लाई है। कोई डांसर और कोरियोग्राफ हैं तो कोई मॉडलिंग व एक्टिंग में अपना जलवा बिखेरती दिखती हैं। एक तो वर्तमान भारतीय टी20 कप्तान की पत्नी भी हैं।

*श्रेष्ठा अय्यर: वर्तमान क्रिकेट परिदृश्य में जिस खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर है। जिसने अपने डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में 170 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उसकी बहन इंस्टाग्राम पर बहुत प्रसिद्ध है। प्रसिद्धि की वजह उनका टैलेंट। वो प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। इंस्टा पर श्रेष्ठा को 40000 लोग फॉलो करते हैं।

WhatsApp Group Join Now

*मालती चाहर: दीपक चाहर और राहुल चाहर की बहन मालती एक मॉडल हैं। साथ ही एक्टिंग में भी हाथ आजमा रही है। कई वेब सीरीज में मालती को देखा गया है। बहुत जल्द एक तमिल फिल्म में वह नजर आएगी। मालती को प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने अपने भाई दीपक चहर और ड्वेन ब्रावो संग उनके पॉपुलर गाने रन द वर्ल्ड में परफॉर्म किया था।

*साक्षी पंत: ऋषभ पंत की बहन साक्षी सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल को लेकर खूब फेमस है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1 लाख फॉलोअर्स हैं। भाई के नाम से प्रसिद्ध हुई साक्षी को उनके लाइफस्टाइल के लिए फॉलो किया जाता है।

*रितिका सजदेह: भारतीय टीम के t20 कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भारतीय टीम के धुरंधर क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन है। इंस्टाग्राम पर 21 लाख फोलोवर्स के साथ रितिका अपने पति के नाम से सुर्खियों में रहती हैं।

https://youtu.be/P_vzj6nbbJg

ये भी पढ़ें: कहानी भारत के उस खिलाड़ी का जिस ने हिटलर के ऑफर को कहा था ‘NO’

Tags

Share this story