Video TATA IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2022 के सबसे मंहगे खिलाड़ी को किया भौचक्का, देखें वीडियो

 
Video TATA IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2022 के सबसे मंहगे खिलाड़ी को किया भौचक्का, देखें वीडियो

Video TATA IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 15 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरूवार को खेला गया.

इस मैच से पहले का मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन का एक वी़डियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस के द्वारा इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए जा रहे है. फैंस इसे हाथों -हाथ शेयर कर रहे हैं. ये वीडियो मुंबई इंडियंस के बांए हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशान किशन नेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी कर रहे है. अर्जुन की यॉर्कर गेंद को ईशान संभाल नहीं पाए और क्लिन बोल्ड हो गए. अर्जुन की स्विंगिंग यॉर्कर किशन के ऑफ स्टंप से जा टकराई. उनकी इस घातक गेंदबाजी को देखते हुए लगता है कि वो जल्द ही अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now

अर्जुन तेंदुलकर के इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. आपको बता दें कि ईशान किशन आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं. मुंबई के लिए आज के मैच में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो ईशान अपनी पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें : Video TATA IPL 2022: कुलदीप ने ऐसा क्या बोला कि जिसे सुन अक्षर के निकल पड़ें आंसू, देखें वीडियो

जरूर देखें : Ravindra Jadeja Net Worth: 100 करोड़ की संपत्ति,आलीशान घर और इस कीमती चीज के मालिक हैं क्रिकेटर

https://www.youtube.com/watch?v=R8XgBj2GdQw

Tags

Share this story