Women’s World Cup 2022: इंडिया को न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिला 261 का लक्ष्य, अब भारतीय बल्लेबाजों पर जीत का दारोमदार

 
Women’s World Cup 2022: इंडिया को न्यूजीलैंड से जीत के लिए मिला 261 का लक्ष्य, अब भारतीय बल्लेबाजों पर जीत का दारोमदार

Women’s World Cup 2022: इंडियन वूमेंस टीम को अपने दूसरे में मैच न्यूजीलैंड (New Zealand) से जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य मिला है। भारत (India) ने टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट गवाकर 260 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए ओपनर सुजी बेटस ने 30 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 35 रन बनाए। तीन नंबर बल्लेबाजी करने उतरीं एमेलिया केर ने 64 बॉल में 5 चौकों के साथ 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं ऐमी सैटर्थवेट ने 84 गेंदों में धमाकेदार 75 रन की पारी खेली। इन तीनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 261 रनों का टरगेट दिया है।

WhatsApp Group Join Now

भारत की ओर से तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक विकेट अपने नाम किया और स्पिनर दीप्ति शर्मा के खाते में भी एक विकेट गया। लेप्ट आर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड की 2 बल्लेबाजों को आउट किया। तो वहीं भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) ने 10 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1501781193729396739?s=20&t=cwL1TI8LtuVJRZM2rLlj8g

कप्तान मिताली ने टीम एक बदलाव करते हुए आउट फॉर्म चल रहीं शेफाली वर्मा को टीम से बाहर कर यास्तिका भाटिया को टीम मे जहग दी है। अब स्मृति मंधाना के साथ पारी शूरूआत करतीं नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें : IPL 2022: CSK के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल तक टीम से जुड़ सकते हैं दीपक

जरूर देखें : Rohit Sharma के बाद यह तीन खिलाड़ी बन सकते हैं कप्तानी के दावेदार!

https://www.youtube.com/watch?v=TfoSPFCe08Q

Tags

Share this story