{"vars":{"id": "109282:4689"}}

ZIM vs NED: नीदरलैंड की गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे पस्त, दिया 118 रन का लक्ष्य

 

ZIM vs NED: कुछ ही देर में एडिलेड ओवल में टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) के 34वें मैच में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स (ZIM vs NED) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। बता दें कि इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन ही बना पाई।जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा रन सिकंदर रजा (40) ने बनाए।

https://twitter.com/ICC/status/1587681533523001344?s=20&t=zOEqeror9uEh8ejrHLVaRw

जिमबाब्वे की शुरूआत रही निराशाजनक

नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की शुरुआत निराशाजनक हुई। उसके दोनों ओपनर सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्ले मधेवेरे आउट हुए। उन्हें मीकेरेन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मधेवेरे पांच गेंद पर एक रन ही बना सके। उनके बाद चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान क्रेग एर्विन भी पवेलियन लौट गए। उन्हें ब्रैंडन ग्लोवर ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। एर्विन 12 गेंद पर तीन रन ही बना सके।

https://twitter.com/ICC/status/1587664217632645120?s=20&t=zOEqeror9uEh8ejrHLVaRw

सिकंदर रजा ने बनाए सबसे अधिक रन

जिम्बाब्वे को सबसे बड़ा झटका बास डी लीड ने दिया। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा को आउट कर दिया। रजा 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्का लगाया। रजा छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। फ्रेड क्लासेन ने उनका शानदार कैच लिया। रजा के बाद रयान बर्ल भी पवेलियन लौट गए। उन्हें मीकेरेन ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया। रयान ने सात गेंद पर तीन रन बनाए।

https://twitter.com/ICC/status/1587675392151879682?s=20&t=zOEqeror9uEh8ejrHLVaRw

ZIM vs NED मैच के लिए प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे टीम- वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुंबा, शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा, रयान बर्ल, तेंदई टकर, ब्रैड इवांस / ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़राबनी।

नीदरलैंड टीम- स्टीफ़न मायबर्ग, मैक्स ओडॉड (विकापर), तेजा निदामनारू, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (सी एंड डब्ल्यूके), वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, ब्रैंडन ग्लोवर फ्रेड, क्लासेन पॉल, वैन मीकेरेन

ये भी पढ़ें : Hardik Pandya ने विनिंग चौका लगाने से पहले DK को इशारा कर क्यों कहा ? मैं हूं ना, देखें वीडियो