iPhone in India: TATA के साथ जुड़ने वाली है Apple! अब भारत में बन सकेंगे आईफोन, जानें क्या है कंपनी की स्ट्रेटजी

 
iPhone in India: TATA के साथ जुड़ने वाली है Apple! अब भारत में बन सकेंगे आईफोन, जानें क्या है कंपनी की स्ट्रेटजी

iPhone in India: ब्रांड में TATA और Apple दोनों आगे हैं। टेक्नोलॉजी में दोनों कंपनी की काफी अच्छी पकड़ है। जानकारी के मुताबिक, टाटा के साथ ऐपल आईफोन का नाम जुड़ सकता है। टाटा समूह भारत में ऐपल आईफोन बनाने लिए ताइवान की एक कंपनी के संपर्क में है। यह दोनों कंपनियों का जॉइंट वेंचर होगा।

iPhone in India से बनेगी वैश्विक ताकत

विश्व में टाटा समूह पर सभी को भरोसा है।टाटा भारत में आईफोन को असेंबल करने के लिए ऐपल की ताइवानी सहयोगी कंपनी विस्ट्रॉ के साथ बातचीत कर रहा है। प्रौद्योगिकी निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक ताकत बनने की दिशा में TATA का यह फैसला महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को नए-नए उत्पादों का विकास करने, सप्लाई चेन को मेंटेन करने और प्रोडक्ट्स की असेंबलिंग के क्षेत्र में वैश्विक ताकत बनने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही आईफोन की बिक्री में भी इजाफा होगा।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Apple/status/1567921521858936836?s=20&t=GP05Usc2IC0PUueqUZ3kJA

TATA और Apple के बीच अगर समझौता सफल होता है, तो टाटा आईफोन बनाने वाला पहली भारतीय कंपनी बन सकती है। ऐपल सीरीज के अगले आईफोन 15 का निर्माण अगले साल भारत और चीन में एक ही समय पर किया जा सकता है। भारत में iPhone 14 उत्पादन इसी साल शुरू होने की उम्मीद है।

आईफोन 14 की लॉन्चिंग के बाद दो महीने के भीतर भारत में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसमें लगभग छह सप्ताह का समय और लग सकता है। ऐपल ने पहली बार आईफोन एसई के साथ 2017 में भारत में आईफोन का निर्माण शुरू किया था। टाटा के साथ अगर ये जॉइंट वेंचर होता है तो ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। भारत में आईफोन का निर्माण जल्द ही शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें: IPhone 13 Offer: बहुत सस्ते दाम में मिल रहा है आईफोन 13, ऐसा डिस्काउंट बार-बार नहीं मिलेगा, जानें कितनी मिल रही छूट

Tags

Share this story