Samsung Washing Machine: इस वॉशिंग मशीन में लगा है हीटर! कपड़े के 99.9% बैक्टीरिया होंगे ख़त्म, जानें क्या है कीमत

 
Samsung Washing Machine: इस वॉशिंग मशीन में लगा है हीटर! कपड़े के 99.9% बैक्टीरिया होंगे ख़त्म, जानें क्या है कीमत

Samsung Washing Machine: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने एक जबरदस्त वॉशिंग मशीन लांच की है। कंपनी ने Ecobubble तकनीक से लैस नई वाशिंग मशीन पेश की है। इसमें इन-बिल्ट हीटर के साथ हाइजीन स्टीम वाली वाशिंग मशीन कपड़े से 99.9% बैक्टीरिया को खत्म कर देगी। ये मशीन 60 डिग्री सेल्सियस पर कपड़े धोती है। इसकी शुरूआती कीमत 19 हजार रूपए है।

Samsung Washing Machine क्या ऑटोमैटिक है?

कंपनी ने 7KG से लेकर 10KG की कैपेसिटी तक वाली वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। Ecobubble रेंज को कंपनी ने मॉडर्न लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह कम समय में ही कपड़ों से किसी भी तरह की दागों को आसानी से हटा देगी। सैमसंग ने पूरी तरह से ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की इकोबबल रेंज लॉन्च की है। इसमें इकोबबल सैमसंग की बबलस्टॉर्म और डुअलस्टॉर्म टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इससे बेहतर धुलाई मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Samsung Washing Machine: इस वॉशिंग मशीन में लगा है हीटर! कपड़े के 99.9% बैक्टीरिया होंगे ख़त्म, जानें क्या है कीमत

इसमें इन-बिल्ट हीटर के साथ हाइजीन स्टीम वाली वाशिंग मशीन कपड़े से 99.9% बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। इससे बिजली की 20 फीसदी बचत भी होती है। बबलस्टॉर्म तकनीक डिटर्जेंट को हवा और पानी के साथ मिलाकर 2.5 गुना तेजी से कपड़े में पहुंचता है। ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की नई रेंज 19 हजार से लेकर टॉप वेरिएंट 35 हजार रुपये में आता है। नई रेंज Black Caviar, Rose Brown, Dark Gray, Lavender Gray और Light Gray में उपलब्ध है। नई रेंज में आपको स्मार्ट Wi-Fi का भी फीचर मिलता है। आप इस मशीन को Smart Thing Apps के जरिए यूज कर सकते हैं। इस वाशिंग मशीन को खरीदने के बाद आपको कपड़े धोने की झंझट ख़त्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Samsung Offer: बम्पर डिस्काउंट! सैमसंग का ये फोन खरीदने पर 2999 में मिलेगी प्रीमियम स्मार्टवॉच, जानें इसके फीचर्स

Tags

Share this story