comscore
Sunday, March 26, 2023
- विज्ञापन -
HomeUncategorizedWeight Loss: त्रिफला खाने से मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी, जानें मोटापा से छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक उपाय

Weight Loss: त्रिफला खाने से मक्खन की तरह पिघल जाएगी चर्बी, जानें मोटापा से छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक उपाय

Published Date:

Weight Loss: मोटापे से परेशान लोग कम करने के लिए घंटों जिम में मेहनत करते हैं। डाइटिंग करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसमें सफलता मिलती है तो कुछ को नहीं। इसके पीछे वजह है टाइम की कमी। कई लोग जिम करते-करते इसे छोड़ देते हैं जिसकी वजह से वजन फिर से बढ़ जाता है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय के जरिए वजन को कंट्रोल में किया जा सकता है। यहां तक की फ्लैट टमी और पतली कमर भी पाई जा सकती है। तो चलिए बताते हैं कुछ आयुर्वेदिक टिप्स।

Weight Loss

1.हल्का गुनगुना पानी पीना

सबसे पहले तो दिन भर हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिवेट हो जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे पेट की चर्बी भी पिघलती है। सुबह उठने के बाद खाली पेट गुनगुना पानी में शहद, नींबू और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। यह भी वजन को तेजी से कम करता है।

2.नींबू अदरक का चाय पिएं

दूध वाली चाय की जगह नींबू अदरक का चाय पिएं। इसके अलावा दालचीनी की भी चाय बना सकते हैं। दालचीनी को उबालकर पानी को छान लें और इसमें शहद मिलाकर लें। थोड़े दिन में आप अपना वजन कम होते हुए देखेंगे।

3.लौकी का जूस पिएं

नाश्ते में हेल्दी नाश्ते के साथ लौकी का जूस पिएं। लौकी की सब्जी और सूप भी ले सकते हैं। लौकी वजन को तेजी से कम करता है।

4.रात में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर

रात में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को गर्म पानी के साथ पिएं। इससे वजन कम होता है और मेटाबॉलिज्म भी ठीक रहता है। सुबह में शरीर से सारे विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं।

5.अश्वगंधा के पत्तों का सेवन

इसके अलावा अश्वगंधा के पत्तों का सेवन भी कर सकते हैं। इसे दूध में मिलाकर या फिर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। यह भी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: रसोई में रखें ये 4 चीजें हैं आपके झड़ते बालों का इलाज, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के पांचवे दिन माता के किस स्वरूप की होती है पूजा?

Chaitra Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व...

Gold Price Update: चांदी हुई महंगी तो सोने के रेट में आई इतनी कमी, चेक करें आज का ताजा भाव

Gold Price Update:  अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की...

Aaj ka rashifal: आज किस राशि पर होगा सूर्यदेव का तेज और किस राशि का होगा कॉन्फिडेंस लो…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल...