Monsoon 2023: क्यों नहीं आया अभी तक केरल में मानसून? जानिए क्या होते हैं चक्रवात

 
Monsoon 2023: क्यों नहीं आया अभी तक केरल में मानसून? जानिए क्या होते हैं चक्रवात

केरल में आमतौर पर 1 जून को मानसून दस्तक दे देता है. मौसम विभाग ने 4 जून का अनुमान लगाया था। मानसून तो नहीं आया, लेकिन अरब सागर में बना चक्रवात बिपरजॉय जरूर हमारी तरफ बढ़ रहा है. 8 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह ईस्ट-सेंट्रल और इससे सटे साउथ-ईस्ट अरब सागर के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना. 24 घंटे बाद ही ये चक्रवात में तब्दील हो गया. अरब सागर में साल के पहले प्री मानसून तूफान का नाम बिपरजॉय रखा गया है, जिसका नाम बांग्लादेश ने दिया है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे बिपरजॉय चक्रवात की लोकेशन गोवा के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 890 किलोमीटर दूर थी. इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 5 दिन तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Tags

Share this story