अब मीडिया के सवाल बने कानपुर के ‘गुटखा मैन’ हो रहे हैं परेशान, क्यों?

 
अब मीडिया के सवाल बने कानपुर के ‘गुटखा मैन’ हो रहे हैं परेशान, क्यों?

आजकल कब कौन फेमस हो जाएगा, कहना मुश्किल है। इस मुश्किल का वजह है सोशल मीडिया! जो आपको कभी भी वायरल कर सकता है। आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कानपुर के शोभित पांडे। पांडे जी की फोटो इतनी वायरल हो गई की सुप्रसिद्ध कवि कुमार कुमार विश्वास ने भी ट्वीट करके उनके वीडियो को शेयर किया है।

https://twitter.com/azad_nishant/status/1464205622644117509?t=bg-BNwNSZ2Xz3XlTzWi1xQ&s=19

वायरल की वजह भी जान लीजिए। भारत न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट कानपुर में हो रहा था वही कानपुर जो गुटखा खाने के लिए फेमस है। बस इसी मैच के दौरान पांडे जी मुंह में कुछ चबाते हुए नजर आए। बस इस वीडियो को वायरल कर दिया गया। कानपुर और गुटखा के संदर्भ को लेते हुए।

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद से पांडे जी को बार-बार मीडिया चैनल्स के फोन आ रहे हैं। साथ ही पांडे जी के साथ एक लड़की बैठी हुई थी जो उनकी बहन थी। लेकिन सोशल मीडिया पर उस लड़की के बारे में भी गलत-गलत तरीके से लोग कमेंट कर रहे हैं।

https://twitter.com/_Sarcasticindia/status/1463859830389571584?t=IUAPzUtxM_v6aJKAzfyvaA&s=19

अब पांडे जी ए एन आई को इंटरव्यू में जवाब देते हुए बताते हैं कि केवल एक चीज जो उन्हें परेशान कर रही है, वह यह है कि स्टेडियम में उनके साथ बैठी उनकी बहन को लेकर अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

https://youtu.be/MDmaBVcf3a0

ये भी पढ़ें: दो दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ने एक दूसरे का उड़ाया मजाक, ट्वीट में नोटबंदी को भी लपेटा

Tags

Share this story