{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Optical Illusion: ये दुनिया का सबसे पुराना इल्युजन,क्या आप कर सकते हैं सोल्व?

 

सोशल मीडिया पर आजकल अलग अलग ट्रैंड चलते रहते हैं उन्हीं में से एक है Optical Illusion । आप्टीकल इल्यूजन में हमें अलग अलग पहेली हल करनी होती है। कभी कुछ खोजना होता है तो कभी किसी तस्वीर में अंतर पता करना होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप्टीकल इल्यूजन का सिलसिला आज से नही ब्लकि हजारों सालों से चला आ रहा है।आपको बता दें कि दुनिया का सबसे पुराना इल्यूजन एक मंदीर में मौजूद है और वो मंदीर और कहीं नही ब्लकि भारत मे ही मौजूद है। इसीलिए आज हम लेकर आए हैं उसी मंदीर से दो ऐसी तस्वीर जो दिखने में तो एक जैसी है पर है बिल्कुल अलग।इस तस्वीर में अंतर ढूंढ़ने के लिए आपको बहोत ज्यादा फोकस की जरूरत है अगर आप सफल होते हैं तो आप बहुत ही जीनियस है।तो चलिए हो जाइए शुरू..

यहां पर है दुनिया का सबसे पुराना Optical Illusion

तमिलनाडु के तंजावुर में ऐरावतेश्वर मंदिर दुनिया के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। जिसमें मंदिर की दीवारों पर अद्भुत आकृतियां उकेरी गई है।मंदिर के दीवारों पर उकेरी गई अद्भुत आकृतियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।इन्हीं आकृतियों में दुनिया का सबसे पुराना ऑप्टिकल इल्यूजन मिला है, जिसे देख अच्छे-अच्छों का दिमाग हिल जाए। यहां देखिए तस्वीर...

source- internet

ध्यान से देखने पर आपको दोनों जानवरों में अंतर दिखाई देगा।बाई तरफ आपको बैल की आकृति नजर आएगी। वहीं दूसरी तरफ आपको एक हाथी की आकृति दिखाई देगी, जो कई लोगों को पहली नजर में नहीं दिखाई देता।

यह भी पढ़ें: Optical Illusion Viral: इस तस्वीर में छुपा हैं दूसरा टाइगर, आपको दिखा क्या