Bakrid wishes 2022: बकरीद के लिए वायरल हो रही ये शायरियां, अपनों को भेजकर आप भी कर सकते खास अंदाज में विश

Bakrid wishes 2022

Bakrid wishes 2022: बकरा ईद, जिसे ईद-अल-अधा के रूप में जाना जाता है। इसे बलिदान का त्योहार भी कहा जाता है। मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार हैं। सभी मुस्लिम हर्षोल्लास से बकरीद मनाते हैं। हमारे देश में सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं फिर वो चाहे होली-दिवाली हो या रमजान या बकरीद। कल इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद है। ईद-उल-अजहा का अर्थ कुर्बानी वाली ईद से है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईल-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। ईद-उल-फित्र के बाद ये इस्लाम धर्म का दूसरा बड़ा त्योहार है। ये त्योहार रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद बनाया जाता है। इस साल भारत में बकरीद 10 जुलाई 2022, दिन रविवार को मनाए जाने की संभावना है। इस मौके पर आप अपनों को बधाई संदेश, बधाई इमेज,व्हाट्सएप्प स्टेटस भेज सकते है। तो चलिए जानते हैं उन संदेशों के बारे में जो आप अपनों को इस बकरीद भेज सकते हैं।

इन संदेशों से अपने
प्रियजनों को दें बकरीद की बधाई

1.तारों
से आसमां में खिली रहे बहार
,

चाँद के जैसा पाक हो
सभी का प्यार
,

होता रहे यूँ ही
अपनों से दीदार
,

मुबारक हो तुमको
बकरीद का त्यौहार।

2.जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के
दिन से कम न हो।

बकरीद मुबारक!

3.दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल यूँ मजबूर
न होता
,
मैं आपको “ईद
मुबारक” कहने जरूर आता
,
अगर आपका घर इतना दूर
न होता।

4.ईद लेकर आती है ढ़ेर
सारी खुशियाँ
,
ईद मिटा देती हैं
इन्सान में दूरियां
,
ईद है खुदा का एक
नायब तबारक
,
और हम भी कहते हैं
आपको ईद मुबारक।

5.नजर का चैन दिल का सुरूर होते हैं,
कुछ ऐसे लोग जहाँ में
जरूर होते हैं
,
सदा चमकता रहे ये ईद
का त्यौहार
,
करीब रह के भी हमसे
जो दूर होते हैं।

Exit mobile version