Viral Video: 75 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने खेला क्रिकेट, दौड़कर फेंकी बॉल कि हैरान रह गए लोग

 
Viral Video: 75 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने खेला क्रिकेट, दौड़कर फेंकी बॉल कि हैरान रह गए लोग

Viral Video: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह युवाओं की तरह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। उनकी जोशीले स्टाइल को देखकर बिल्कुल ऐसा नहीं लग रहा है कि वह बुजुर्ग हो गए हैं। 75 साल की उम्र होने के बाद भी उनकी फिटनेस कमाल की है। जो देखने लायक थी।

वीडियो में क्या है


दिग्विजय सिंह इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इस समय भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना राज्य में है। 4 नवंबर को यात्रा का विश्राम है। बस इन्हीं फुर्सत के लम्हों में दिग्विजय सिंह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए निकल पड़े। उन्होंने क्रिकेट खेलकर जमकर पसीना बहाया। इस दौरन दिग्गी राजा ने स्पीड बोलिंग करते दिखाई दिए वह भी युवाओं की तरह एकदम दौड़ लगाते हुए। जहां उन्होने पहली गेंद तो डॉट डाली, लेकिन उसके बाद दूसरी गेंद पर बल्लेबाज चौका मार देता है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/LavanyaBallal/status/1588378181580763141?s=20&t=MTQeC4MUyVvacnG8JSXJjA

बेटे जयवर्धन सिंह ने शेयर किया पिता का वीडियो


दिग्विजय सिंह के क्रिकेट खेलने वाले वीडियो को उनके बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा "डे ऑफ के दिन भारत जोड़ो यात्रा के कैम्प में यह होता है। क्रिकेट मैच!" अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां कुछ लोग दिग्विजय सिंह की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: Avneet Kaur ने सर पे स्कार्फ और चश्मा पहन दिखाया अपना स्टाइलिश लुक, तस्वीरें देख आंखें रह जाएंगी खुली की खुली

Tags

Share this story