मकर संक्रांति के दिन जरूर करने चाहिए ये काम

Makar Sankranti 2024: जानें किन कामों को करने से मां लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न –

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है।

इस दिन से सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है।

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन किया जाता है।

मकर संक्रांति के दिन पतंग भी उड़ाई जाती है।

इस दिन सूर्य देव धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है।

मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करना चाहिए, इससे पुण्य मिलता है।

मकर संक्रांति के दिन पितृ तर्पण भी करना चाहिए, पितृ प्रसन्न होते है।

इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख शांति आती है।

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाएं और दान भी करें, ग्रह शांत होते है।

मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, सुख-सौभाग्य बढ़ता है।

मकर संक्रांति के दिन गाय के घी में सफेद तिल मिलाकर मां लक्ष्मी का हवन करना चाहिए।

इससे घर में मां लक्ष्मी जी का वास होता है।

मकर संक्रांति के दिन काले तिल, सफेद तिल, गुड़ और सुहाग की चीजों का दान करना चाहिए।

इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती है।

मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव और शनिदेव की पूजा की जाती है।

इस दिन पिता सूर्य और पुत्र शनि का मिलन होता है।

सूर्य की पूजा करने से करियर में तरक्की मिलती है।

वहीं, शनि की पूजा करने से सारे कष्ट दूर होते है।