पौष अमावस्या के दिन दान करें ये चीजें

Paush Amavasya 2024: जानें पौष अमावस्या के दिन दान करने से पितृदोष होंगे दूर –

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है।

इस दिन भगवान विष्णु जी का व्रत और पूजन किया जाता है।

इस बार साल की पहली पौष अमावस्या 11 जनवरी को है।

पौष अमावस्या के दिन पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कार्य किए जाते है।

इससे पूर्वजों को आत्मा की शांति प्राप्त होती है।

पौष अमावस्या के दिन मूंगफली, गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें।

इससे पितरों के साथ-साथ सूर्य देव की भी कृपा होती है।

पौष अमावस्या के दिन कपूर, चावल, दूध और घी का दान करें।

इससे वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है।

अमावस्या की रात को नदी में दीपदान करें, इससे यमराज प्रसन्न होते है।

इसके साथ मृत्यु के बाद व्यक्ति को यमलोक के कष्ट नहीं सहने पड़ते।

पौष अमावस्या के दिन गरीबों को जूते-चप्पल का दान करें।

इससे घर में खुशहाली आती है।

पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष अमावस्या के दिन भूमि का दान करें।

गरुड़ पुराण के अनुसार, पौष अमावस्या के दिन धोती, गमछा और अन्य कपड़े दान करें।

इससे पितृ प्रसन्न होते है।