बाल दिवस पर 10 बेहद प्रेरणादायक विचार
Children's Day 2023: बाल दिवस के मौके पर भेजें खूबसूरत संदेश –
Tanya Pundir
Mon, 13 Nov 2023
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।
उनके जन्मदिन को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।
उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।
उम्र चाहे कोई भी क्यों न हो, हमारा जीवन बच्चों की तरह खुशहाल हो सकता हैं।
बचपन अगर फिर से मिल जाए, तो मानो कि ज़िंदगी सवर जाएगी।
गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है, उसका उपयोग कैसे करना है यह आपके ऊपर निर्भर करता हैं।
जिस तरह से बूंद-2 से घड़ा भरता है, उसी तरह रोज थोड़ा-2 पढ़ने से ही सफलता प्राप्त होती हैं।
कुछ चीजें है जो पैसे नहीं खरीद सकते है, ऐसी ही चीज हमारा बचपन हैं।
माँ की कहानी थी परियों का फ़साना था, बारिश में कागज़ की नाव थी हर मौसम सुहाना था।
हर खेल में साथी थे हर रिश्ता निभाना था, गम की जुबान होती थी ना ज़ख्मों का पैमाना था।
आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे, जैसे हम उनका पालन-पोषण करेंगे वही देश का भविष्य तय करेगा।
जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती है, वे हमारे लिए सबसे अधिक सहायक हैं।