पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान
जानें पूजा करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान –
Tanya Pundir
Mon, 22 Jan 2024
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है।
घर का मंदिर पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है।
पूर्व दिशा में मंदिर होने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है।
हिंदू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाना अनिवार्य होता है।
पूजा शुरु करने से पहले भगवान गणेश को प्रणाम जरूर करना चाहिए।
भगवान को कभी भी एक हाथ से प्रणाम नहीं करना चाहिए।
पूजा के दौरान माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए।
दीपक को भगवान के दाएं और अपने बाईं ओर ही रखना चाहिए।
पूजा के बाद शंख और घंटी जरूर बजानी चाहिए।
शाम को कभी भी फूल नहीं तोड़ने चाहिए।
लेकिन, संध्या की पूजा से पहले ही फूल तोड़कर रख सकते है।
शाम की संध्या के समय भूलकर भी सूर्य देव की पूजा नहीं करनी चाहिए।