उत्तराखंड में इस तरह मनाई जाती है मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2024: जानें उत्तराखंड में कैसे मनाते है मकर संक्रांति का त्योहार –

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है।

इस दिन से सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है।

इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी, 2024 को मनाई जाएगी।

भारत के सभी राज्यों में मकर संक्रांति का त्योहार अलग-अलग नामों से मनाते है।

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति को गढ़वाल में 'खिचड़ी संक्रांत' के नाम से मनाया जाता है।

इस दिन घरों में खिचड़ी बनाई जाती है, उसे खाने के साथ-साथ दान भी करते है।

वहीं, कुमाऊं में यह त्योहार 'घुघुती' या 'घुघुतिया' के नाम से मनाया जाता है।

इस दिन घरों में आटे और गुड़ से घुघुती नाम का एक पकवान बनाया जाता है।

मीठे आटे से बनी घुघुती की एक माला भी बनाते है।

छोटे बच्चें माला को अपने गले में पहनकर कौवे को आवाज लगाकर कहते है-

'काले कौवा काले घुघुति माला खा ले'।