भारत के सबसे पहले सिनेमाघर का नाम

जानें कौन-सा है भारत का पहला सिनेमाघर और कहां पर हैं स्थित –

भारत के आर्थिक विकास में फिल्म इंडस्ट्री भी अहम भूमिका निभाता है।

महाराष्ट्र के मुंबई शहर को फिल्मों की नगरी भी कहा जाता है।

भारत में अभी 12 हजार से अधिक सिनेमाघर है जो कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हैं।

भारत के पहले सिनेमाघर की नींव 1907 में जमशेद जी रामजी मदन द्वारा रखी गई थी।

जमशेद जी रामजी मदन ने पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में चैपलिन सिनेमा की नींव रखी थी।

पहले इसका नाम एलफिंस्टन पैलेस था फिर मिनर्वा हुआ और फिर चैपलिन सिनेमा हुआ।

बता दें कि, ये एक सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर कोलकाता के 5/1 चौरंगी प्लेस में स्थित था।

काफी समय तक बंद रहने के कारण 2013 में नगर निगम द्वारा इस सिनेमाघर को ध्वस्त कर दिया गया।

1911 में मुंबई के रॉयल थियेटर की स्थापना में हुई थी।

दिल्ली में रीगल सिनेमा का निर्माण 1932 में कनॉट प्लेस में हुआ।