भारत माता है हमारी शान एकता है हमारा गौरव
National Unity Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता हैं राष्ट्रीय एकता दिवस –
Tanya Pundir
Tue, 31 Oct 2023
सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर,1875 को गुजरात में हुआ और वह एक समर्पित वकील थे।
31 अक्टूबर को देश में हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
यह दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
इस साल सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई जाएगी।
सरदार वल्लभभाई पटेल न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि एक दूरदर्शी नेता भी थे।
आजादी मिलने के बाद सरदार पटेल ने पूरे देश को एकजुट करने के लिए अनेक प्रयास किए थे।
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 565 रियासतों को भारत संघ में मिलाने की भूमिका निभाई थी।
सरदार पटेल को भारत का लौह पुरुष और भारत का बिस्मार्क भी जाता है।
वह एक मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे।
उनका सम्मान करने के लिए भारत सरकार द्वारा 2014 में राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत की गई थी।