पौष अमावस्या के दिन तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें

जानें इन चीजों को तुलसी पर चढ़ाने से मां लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न –

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है।

इस दिन भगवान विष्णु जी का व्रत और पूजन किया जाता है।

इस बार साल की पहली पौष अमावस्या 11 जनवरी को है।

पौष अमावस्या के दिन पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कार्य किए जाते है।

इस दिन माता तुलसी जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाना शुभ होता है।

इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

साथ ही जीवन की सभी परेशानियां भी दूर होती है।

तुलसी माता पर लाल कलावा चढ़ाना चाहिए।

इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और कई लाभ प्राप्त होते है।

तुलसी माता पर पीले धागे में 108 गांठ लगाएं।

इसके बाद धागे को तुलसी के पौधे में बांधकर तुलसी जी की पूजा करें।

इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

तुलसी पर कच्चा दूध चढ़ाएं और उनके सामने दीपक जलाना चाहिए।

इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।