22 जनवरी को घर-घर जलाई जाएगी श्रीराम ज्योति
जानें घरों में कुल कितने दीपक जलाने चाहिए –
Tanya Pundir
Sun, 21 Jan 2024
अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को हो रही है।
इस अवसर पर पूरे देश में दीपावली मनाने की तैयारी चल रही है।
इस दिन भगवान राम के स्वागत के लिए सभी घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरे देशवासियों को श्रीराम ज्योति जलाने को कहा है।
जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।
घरों में सरसों के तेल या घी के दीपक जलाएं।
राम ज्योति रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय नहीं बल्कि शाम को अंधेरा होने से पूर्व जलाएं।
राम ज्योति का मुख्य दीपक पूरी रात जलता रहना चाहिए।
प्राण प्रतिष्ठा के दिन कम से कम 11 या 108 दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
इस दिन राम ज्योति जलाने के बाद 11 दीपक में से 5 दीपक घर के मंदिर में रखें।
उसके बाद 6 दीपक घर के मुख्य द्वार, आंगन समेत प्रमुख स्थानों पर रख सकते है।
इससे परिवार पर भगवान श्रीराम की कृपा होगी और जीवन में सुख-शांति आएगी।