By Punit bhardwaj

8 साल बाद चलन से बाहर हुआ 2 हजार का नोट, जाने कब तक करा सकेंगे एक्सचेंज? 

Q. क्या 2000 रुपए के नोट की नोटबंदी हो गई है? 

A. नहीं 2,000 रुपए के नोट तत्काल बंद नहीं हो रहे हैं। यह अभी सर्कुलेशन में रहेंगे। 

Q. 2,000 रुपए के नोट कब से बदले जा सकेंगे? 

A. 23 मई, 2023 से 2,000 रुपए के नोट बैंकों में बदले जा सकेंगे। 

Q. कहां बदले जा सकेंगे 2,000 रुपए के नोट?  

A. सभी बैंकों और आरबीआई के रीजनल सेंटर में बदले जा सकें। 

Q. नोट बदलने की क्या है सीमा? 

A. एकबार में अधिकतम 20,000 रुपए के नोट बदले जा सकेंगे। 

Q. कब तक बदल सकेंगे 2,000 रुपए के नोट? 

A.  30 सितंबर, 2023 तक। 

Q. क्यों हुआ 2,000 रुपए नोट को बंद करने का फैसला? 

A. बाकी मूल्यवर्ग के पर्याप्त नोट प्रचलन में हैं, इसलिए इसकी आवश्यकता नहीं रह गई है। 

Q. कैसे बदल सकेंगे 2,000 रुपए के नोट? 

A. इसे अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं अथवा बैंक में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं।  

Q  कब से प्रचलन में हैं 2,000 रुपए के बैंक नोट? 

A. यह नोट नवंबर, 2016 से प्रचलन में हैं। 

Q. अभी कितने 2,000 रुपए के नोट प्रचलन में हैं? 

A. 31 मार्च, 2023 को सिर्फ 3.62 लाख करोड़ (जितने कुल नोट प्रचलन में थे उनका सिर्फ 10.8% ) रुपए मूल्य के 2,000 वाले नोट प्रचलन में थे। 

एजुकेशन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

Click here