व्रत के समय इन बातों का रखें ध्यान

जानें व्रत के दिन किन नियमों का करना चाहिए पालन –

हिंदू धर्म में व्रत का विशेष महत्व होता है।

लेकिन बीमारी, गर्भावस्था या क्षमता न होने पर व्रत नहीं रखना चाहिए।

नियमपूर्वक और साफ मन से व्रत रखने पर मनोकामना पूरी होती है।

सुबह स्नान करके घर और पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करनी चाहिए।

व्रत का संकल्प जरूर लेना चाहिए।

इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है।

उसके बाद पूरे विधि-विधान एंव मंत्रों के साथ पूजा करनी चाहिए।

व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, व्रत में सफलता मिलती है।

व्रत में दिन में सोना नहीं चाहिए।

व्रत के दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

व्रत के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए।

साथ ही मन में नकारात्मक विचार भी नहीं रखने चाहिए।

व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन ही करना चाहिए।