हाथों में कलावा बांधना होता है बेहद शुभ
जानें हाथों में कलावा बांधने और खोलने के कुछ नियम –
Tanya Pundir
Sat, 16 Dec 2023
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ के समय हाथों में कलावा बांधा जाता है।
कलावे को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है।
हाथ में कलावा बांधने से जीवन में आने वाले संकट टल जाते है।
महिलाओं को हमेशा कलावा दाएं हाथ में और विवाहित महिला को अपने बाएं हाथ में बंधवाना चाहिए।
पुरुषों को हमेशा दाएं हाथ में कलावा बंधवाना चाहिए।
कलावा बंधवाते समय हाथ में अक्षत् और मुट्ठी बंद रखना बहुत जरूरी है।
कलावे को हमेशा तीन या पांच राउंड घुमा कर ही हाथों में बांधना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार कलावा उतारने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना जाता है।
पुराने कलावे को इस दिन उतारकर नया कलावा बांध सकते है।