क्यों मनाया जाता है यूनाइटेड नेशंस डे?

United Nations Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता हैं ये दिन –

'यूनाइटेड नेशन डे' हर साल आज ही के दिन मनाया जाता है।

24 अक्टूबर 1945 को अधिकारिक रूप से यूनाइटेड नेशन की स्थापना हुई थी।

यूनाइटेड नेशन जब बना था तब इसके 50 सदस्य थे और आज 193 देश इसका हिस्सा है।

इसमें सुरक्षा व ट्रस्टीशिप परिषद,आर्थिक और सामाजिक परिषद,अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय शामिल है

यूनाइटेड नेशंस की स्थापना दूसरे विश्व युद्ध के समाप्त होने के तुरंत बाद की गई थी।

इसका मुख्य लक्ष्य भविष्य में किसी भी देश को ऐसे युद्धों की संभावनाओं को रोकना है।

विश्व में शांति, समृद्धि और सुरक्षा बनाए रखना और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देना।

दो देशो का झगड़ा,अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा कोई मुद्दा हर समाधान यूनाइटेड नेशन के पास है।

इसके अलावा ये संगठन दुनिया भर में कई समाजी कामों को अंजाम दे रहा है।

इस साल, यूनाइटेड नेशन डे के समारोह की थीम "जलवायु कार्रवाई की सीमाएँ" है।