रांची में आज से शुरू हो रहा है महिला हॉकी का शानदार मुकाबला
Asian Champions Trophy: देखें किन टीमों के बीच होगा मुकाबला –
Tanya Pundir
Fri, 27 Oct 2023
इस बार महिला हॉकी का आयोजन झारखंड के रांची में हो रहा है।
इसकी शुरुआत आज यानी 27 अक्टूबर से होगी और फाइनल मैच 5 नवंबर को खेला जाएगा।
रांची का मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है।
भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड रैंकिंग में सातवां स्थान है।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 हॉकी की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर भी होगी।
पहला मैच जापान और मलेशिया के बीच है जो शाम 4 बजे से खेला जाएगा।
दूसरा मैच चीन और कोरिया के बीच 6:15 से खेला जाएगा।
वहीं, तीसरा मैच भारत और थाईलैंड के बीच रात 8:30 से खेला जाएगा।