छोटी से छोटी बचत बेहतर भविष्य देने की ताकत रखती है
देखें World Savings Day 2023 पर बेहद खूबसूरत संदेश –
Tanya Pundir
Sun, 29 Oct 2023
विश्व बचत दिवस हर साल 30 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इसे पहली बार साल 1924 में मनाया गया था।
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बचत बैंक कांग्रेस के दौरान स्थापित किया गया था।
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बचत के प्रति जागरुक करना है।
विश्व बचत दिवस 2023 की थीम "बचत के माध्यम से अपना कल जीतें" है।
जिन लोगों में बचत करने की आदत होती है, वो कम कमाकर भी ज्यादा खुश होते है।
वहीं, जिनमें बेवजह खर्च करने की आदत होती है, वे ज्यादा कमाकर भी दुखी और निराश होते है।
जो बचत की आदत का मजाक बनाते है, मुसीबत में दूसरों के सामने हाथ फैलाते है।
आज आप जो बचाएंगे वह आपका भविष्य सुरक्षित करेगा।
दोस्तों याद रखना जीवन में आगे बढ़ना है, तो खर्चों को कम और बचत को बढ़ाना है।
बूंद-बूंद से घड़ा भरता है, फिर भी इंसान बचत नही करता है।
फ़िजूल खर्चों को दो लगाम, जीवन को दो नया आयाम।
आज सब कुछ बर्बाद न करें क्योंकि एक कल भी है जो आपका इंतजार कर रहा है।
आज आप जो बचत करते है वह कभी व्यर्थ नहीं जाती, जरूरत के समय वे आपकी मदद करती है।