धनतेरस के दिन जलाते है यम के नाम का दीपक

Dhanteras 2023: जानें कब हैं यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त –

हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है।

धनतेरस पर शाम के समय देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

इसके साथ ही मृत्यु के देवता यमराज की भी पूजा की जाती है।

शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में एक चार मुख वाला ‘यम का दीपक’ लगाया जाता है।

इससे यमराज प्रसन्न होते है और घर में सुख-शांति, आरोग्य की प्राप्ति होती है।

यम का दीपक घर के बाहर ही जलाना चाहिए।

वहीं, घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है।

धनतेरस के दिन 13 दीये जलाए जाने की परंपरा है।

इस दिन खरीदारी, दीपदान व पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05.46 मिनट से शाम 07.42 मिनट तक होगा।