इजिप्ट के लाल सागर तट पर शार्क के बीच फंसा रशियन, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

 
इजिप्ट के लाल सागर तट पर शार्क के बीच फंसा रशियन, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

Shark Attack in Egypt. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।  मिश्र में शार्क ने जबरदस्त हमला किया और एक रूसी व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने बाद में इस टाइगर शार्क को पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शार्क ने एक रसियन व्यक्ति पर भयानक तरीके से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे गोताखोर ने बताया कि पास के होटल के लाइफगार्ड द्वारा अलार्म बजाने के बाद लोग पीड़ित की मदद के लिए दौड़े लेकिन वे समय पर उस तक नहीं पहुंच पाए।

https://twitter.com/i/status/1666821519031570439

स्थानीय लोगों ने टाइगर शार्क को पकड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि रूसी व्यक्ति को मारने के बाद टाइगर शार्क दूसरों पर भी हमला करना चाहता था। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। टाइगर शार्क को पकड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। घटना के बाद अधिकारियों ने समुद्र तट के 74 किलोमीटर (46 मील) हिस्से को बंद कर दिया है। साथ ही ऐलान किया कि यहां पर रविवार तक तैराकी, स्नॉर्कलिंग और दूसरे तरह के वाटर स्पोर्ट्स बंद रहेंगे। अथॉरिटी ने ज्यादा विवरण नहीं दिया और ट्वीट किया है कि समुद्र तट पर एक टाइगर शार्क के हमले से व्यक्ति की मौत हो गई है।

WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमले का वीडियो

इजिप्ट के लाल सागर तट पर शार्क के हमले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पानी में इधर-उधर चक्कर काट रहा है और उसके चारों ओर शार्क चक्कर लगा रहा है। शार्क उस व्यक्ति पर बार-बार हमला करता है और उसे अपनी तरफ खींच लेता है। रूसी अधिकारियों ने रशियन नागरिक की मौत की पुष्टि की है। मृतक की उम्र करीब 25 साल थी और इजिप्ट में पर्यटन के लिए नहीं गया। वह रशियन मिश्र का ही निवासी था।

ये भी पढ़ें- कनाडा में निकाली गई इंदिरा गांधी हत्या की झांकी, विदेश मंत्री ने दी कड़ी चेतावनी,  सामने आया VIDEO 

Tags

Share this story