अमरिकी डॉक्टर ने किया था 500 महिलाओं का बलात्कार, 4 बार की ओलंपिक चैंपियन रो पड़ी

 
अमरिकी डॉक्टर ने किया था 500 महिलाओं का बलात्कार, 4 बार की ओलंपिक चैंपियन रो पड़ी

अमेरिका एक ऐसा देश हैं जो दूसरे देशों के मानव अधिकारों के हनन पर तुरंत सख़्त टिप्पणी कर अपने आप को सबसे बड़ा मानव हितैषी साबित करने की कोशिश करता हैं। परंतु वह अपने गिरेबान में झांक कर नहीं देखता की वह खुद कितना पानी में हैं। अमरीका में सबसे पहले लोकतंत्र स्थापित हुआ था, लेकिन आज तक कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं बन पाई। आज भी अमेरिका नस्लभेदी जैसे कुंठित प्रथा का शिकार हैं। बहरहाल आज हम आपको ऐसे डॉक्टर की कहानी बताएँगे जिससे आप भौचक्के रह जाएँगे।

उम्रकैद की सजा काट रहा अमेरिकी जिमनास्टिक्स टीम का पूर्व डॉक्टर लैरी नासार 500 से ज्यादा खिलाड़ियों के यौन शोषण का दोषी पाया गया था। अब इस मामले में यौन पीड़ितों को 380 मिलियन डॉलर (करीब 3000 करोड़ रुपए) का मुआवजा दिया जाएगा। पीड़ितों की ओर से 425 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपए) की मांग की गई थी। अब 380 मिलियन डॉलर के समझौते के बाद अमेरिका (यूएसए) जिमनास्टिक्स और यौन शोषण की शिकार सैकड़ों पीड़ितों के बीच चल रही कानूनी लड़ाई अब खत्म हो गई।

यह खेल के इतिहास में काले अध्याय के तौर पर सबसे बड़े यौन उत्पीड़न मामलों में से एक था। यह समझौता यौन शोषण के मामले में अब तक का सबसे बड़ा सेटलमेंट है। इस राशि से 500 से अधिक यौन पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा, जिसमें 4 बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स के अलावा मैकायला मारोनी और एली रईसमैन जैसी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अमरिकी डॉक्टर ने किया था 500 महिलाओं का बलात्कार, 4 बार की ओलंपिक चैंपियन रो पड़ी
Source- Orange Country Register

समझौता वार्ता में शामिल अधिवक्ता राशेल डेनहोलैंडर ने यह कहते हुए ज़ख्मों पर मरहम लगाया कि , ‘कोई भी राशि कभी भी उस क्षति की भरपाई नहीं कर पाएगी, जो इन महिलाओं के साथ हुई है और जो इन महिलाओं ने सहा है, लेकिन बातचीत समाप्त होनी चाहिए, क्योंकि इन महिलाओं को मदद की जरूरत है और उन्हें अभी इस मदद की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लैरी नासार का शिकार कई लड़कियां और महिलाएं चिंता, अवसाद और पोस्ट ट्रॉमैटिक तनाव समेत कई सारे मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से जूझ रही हैं। यौन शोषण होने के बाद कुछ ने तो आत्महत्या की भी कोशिश की थी। जिसे चिकित्सीय आड़ में नासार ने दबा दिया। कोर्ट की मंजूरी का मतलब है कि अमेरिका जिम्नास्टिक्स को इस साल के अंत तक बैंगक्रप्सी से उबर आना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/USAGym/status/1470496385640325123?s=20

अमेरिकी ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने यौन पीड़ितों की हिम्मत की सराहना की और उनसे माफी मांगी। टोक्यो ओलंपिक के एक महीने बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व बलात्कारी डॉक्टर लैरी नासार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी।

रो पड़ी थीं 4 बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स, ओलंपिक समिति और एफबीआई को बताया था फेल

आपको बता दें कि सिमोन बाइल्स ने साथी जिमनास्ट मैकायला मारोनी, एली रईसमैन और मैगी निकोल्स के साथ अमेरिकी सीनेट ज्यूडिशरी कमेटी के सामने कहा था कि यूएसए जिमनास्टिक और अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति कार्रवाई करने में विफल रही, जबकि एफबीआई(FBI) ने आंखें मूंद लीं।सिमोन ने दुनिया की तथाकथित सर्वश्रेष्ठ पुलिस एफबीआई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा की नासार की जांच में FBI बुरी तरह से विफल रही। सिमोन बाइल्स सीनेट के सामने गवाही देने के दौरान रो पड़ीं थीं।

यह भी पढ़े: रूस का ऐसा सीरियल किलर जिसने 200 महिलाओं की हत्या कर दी, बताई वजह

यह भी देखें:

https://youtu.be/DRM2jo4iUaM

Tags

Share this story