BREAKING: कोरोना का नया वोरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक, भारत में एलर्ट

 
BREAKING: कोरोना का नया वोरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक, भारत में एलर्ट

लोग कोरोनावायरस को धीरे-धीरे भूल रहे हैं लेकिन कोरोना वायरस का डेल्टा से ज्यादा संक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है। इससे अधिक तेजी से संक्रमण फैलने की आशंका है।

विशेषज्ञों ने इस वेरिएंट को अत्यधिक संक्रामक बताया है। संक्रामक के अलावा इस वायरस में ज़्यादा से ज़्यादा म्यूटेशन हैं। इसे एक वैज्ञानिक ने डरावना बताया है तो दूसरे वैज्ञानिक ने इसे अब तक सबसे ख़राब वेरिएंट कहा है।

https://twitter.com/WHO/status/1463898074837753857?t=_1JT1vd3WxfeAvaFns_lrQ&s=19

कुछ विशेषज्ञ के अनुसार कोरोना की संभावित तीसरी लहर का आना तय माना जा रहा है। लेकिन इस सबके बीच कोरोना का ये खतरनाक वैरिएंट चिंता की सबसे बड़ी वजह है।

इस ख़तरनाक वेरिएंट को बी.1.1.529 कहा जा रहा है हालांकि शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे कोई नाम दे सकता है। यह वारस स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की विषय इसलिए बनती जा रही है क्योंकि इस वायरस की एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने की क्षमता बढ़ सकती है। साथ ही ये प्रतिरक्षा प्रणाली के हिस्सों से भी बच सकता है।

WhatsApp Group Join Now

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देशों जारी कर कहा कि जहां कहीं भी यह वायरस फैला है। इन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संपर्कों में आए सभी लोगों को बारीकी से ट्रैक और टेस्ट किया जाना चाहिए।

https://youtu.be/ndeaYCFn2n4

ये भी पढ़ें: BREAKING: पाकिस्तान के पास अर्थव्यवस्था चलाने के लिए पैसे नहीं हैं

Tags

Share this story