पाकिस्तान की जेल में 26/11 हमले में शामिल आतंकी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर भी था अब्दुल सलाम भुट्टावी

 
पाकिस्तान की जेल में 26/11 हमले में शामिल आतंकी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर भी था अब्दुल सलाम भुट्टावी

Abdul Salam Bhuttavi: इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत का दुश्मन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी अब्दुल सलाम भुट्टावी, जिसने 2008 के मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी, उसकी मौत पाकिस्तान के जेल में हो गई है।

खतरनाक आतंकवादी था अब्दुल

अब्दुल सलाम भुट्टावी एक खतरनाक आतंकवादी था और उसने मुंबई हमला करने वाले आतंकवादियों को ट्रेन करने में काफी अहम भूमिका निभाई थी और वो भारत के लिए एक वांटेड आतंकवादी था, जो फिलहाल आतंकी वित्तपोषण के लिए पाकिस्तान की जेल में बंद था।

3 दिन तक चली थी मुठभेड़


2012 में UN के सिक्योरिटी काउंसिल ने भुट्टावी को आतंकवादी घोषित किया था। 2002-2008 के बीच में जब लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को पाकिस्तान में हिरासत में लिया गया था तब भुट्टावी ही आतंकी संगठन का हेड बना था। उसी समय 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। इसे 10 आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया था। हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिक भी शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now

ऐसे दिया वारदात को अंजाम


26 नवंबर 2008 की रात पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर के 10 आतंकवादी कोलाबा के समुद्री तट से एक नाव के जरिए भारत में घुसे थे। वो पूरी तरह से हथियारों से लैस थे। यहां से ये सभी आतंकवादी दो-दो के ग्रुप में बंटकर अलग-अलग दिशाओं में बढ़ गए थे।

इसे भी पढ़ें: America पर छाया डिफॉल्टर होने का खतरा, मंदी को लेकर IMF ने दी अमेरिका को चेतावनी

Tags

Share this story