{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Ramjan n Pakistan: कंगाल पाकिस्तान का हाल बेहाल, 1600 किलो अंगूर तो 500 के केले, कैसे मनेगा रमजान?

 

Pakistan Inflation News: रमजान का महीना चल रहा है और पाकिस्तान को मंहगाई रुला रही है। आर्थिक संकट के बीच ही बढ़ती महंगाई ने इस बार रोजे मुश्किल कर दिए हैं। पाकिस्‍तान की जनता इस समय बेहद ही खराब स्थितियों में दिन गुजार रही है। आटे की किल्‍लत के बीच ही अब रमजान के महीने में जरूरी खजूर पर संकट पैदा हो गया है। खजूर के साथ रोजा खोलने वाले लोग बड़े परेशान हैं क्‍योंकि इसके दाम आसमान छू रहे हैं। देश में महंगाई इस समय 50 साल में चरम पर है। पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से काफी उम्‍मीदें थीं। मगर श्रीलंका को तो राहत पैकेज जारी कर दिया गया है और मुल्‍क पर कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका है।

सबसे बड़ा उत्‍पादक फिर भी संकट में


पाकिस्‍तान इस फल का सबसे बड़ा उत्‍पादक देश है। हर साल देश में पांच लाख मीट्रिक टन खजूर का उत्‍पादन होता है। लेकिन सितंबर 2022 में आई विनाशकारी बाढ़ ने पूरी फसल को चौपट कर दिया। बाढ़ में स्‍थानीय फसल पूरी तरह से खत्‍म हो गई।  अंगूर की कीमत 1600 रुपए किलो हो गई और एक दर्जन केले 500 रुपए के बिक रहे हैं।

 
500 रुपए किलो खजूर


कराची के एतिहासिक लयारी इलाके में खजूर की एतिहासिक बाजार है जो पिछली कई सदियों से लगती आ रही है। रमजान के शुरू होते ही इस बाजार में रौनक देखी जा सकती है। रमजान के समय जब रोजे की शुरुआत होती है, उस समय और दिन ढलने के बाद जब इसे खोला जाता है तो खजूर ही खाया जाता है। इस बार खजूर की कीमतें काफी ज्‍यादा हैं। खजूर का बिजनेस करने वाले मोहम्‍मद इशहाक ने अरब न्‍यूज को बताया है कि इस बार सबकुछ महंगा हो गया है और ऐसे में खजूर के दाम बढ़ना भी स्‍वाभाविक था।

ये भी पढ़ें- ‘या तो इमरान खान की हत्या हो जाएगी या’…, पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह का चौंकाने वाला बयान