Bolivian: दक्षिणी अमेरिकी देश बोलिविया की संसद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रूलिंग पार्टी के मिनिस्टर एडुआर्डो डेल कैस्टिलो दिसंबर में हुई सांता क्रूज रीजन के गवर्नर लुइस फर्नांडो कैमाचो की गिरफ्तारी पर एक रिपोर्ट पेश कर रहे थे। इस दौरान संसद में विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद महिला सांसदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
20 सांसद आपस में भिड़े
विपक्षी नेताओं ने मिनिस्टर कैस्टिलो की तस्वीर वाले बैनर भी दिखाए। इन पर मिनिस्टर कैस्टिलो विरोधी नारे लिखे हुए थे। इसे देख सत्ता पक्ष के सांसदों ने बैनर फाड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते करीब 20 सांसद आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच कई मिनट तक मारपीट हुई।
विवाद बढ़ा और हिंसक करने पर हुआ उग्र
इससे पहले संसद में मिनिस्टर एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने सांता क्रूज रीजन के गवर्नर और विपक्षी नेता लूइस फर्नांडो कैमाचो की गिरफ्तारी को सही बताया। जब विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे तो डेल कैस्टिलो ने उन्हें कट्टरपंथी, हिंसक कह दिया। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने मोदी का किया ऐसा वेलकम जिसकी दुनियाभर में हो रही चर्चा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान