comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
HomeदुनियाRussia-Ukraine War: पुतिन के खिलाफ ICC की बड़ी कारवाई, युद्ध अपराधों को लेकर जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Russia-Ukraine War: पुतिन के खिलाफ ICC की बड़ी कारवाई, युद्ध अपराधों को लेकर जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Published Date:

Russia-Ukraine War: अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वारंट यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार होने के आरोप में जारी किया गया है। वारंट पर यूक्रेन की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। युद्धग्रस्त देश ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुतौतियां आने वाली हैं।

वहीं युद्धग्रस्त देश यूक्रेन ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुतौतियां आने वाली हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे महज एक शुरुआत बताया। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि पुतिन गिरफ्तारी वारंट अपमानजनक और अस्वीकार्य है। आईसीसी के फैसले कानूनी रूप से शून्य होते हैं।

युद्ध अपराधों को लेकर जारी किया गया वारंट

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन से बच्चों के अपहरण में कथित संलिप्तता के कारण युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि पुतिन ‘‘बच्चों के अवैध निर्वासन और यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में बच्चों को अवैध रूप से ले जाने संबंधी युद्ध अपराधों के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हैं।’’ इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में बाल अधिकार मामलों की आयुक्त मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा के खिलाफ भी ऐसे ही आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan के पीछे क्यों पड़ी हैं पुलिस? जानें क्या है तोशाखाना केस

Punit Bhardwaj
Punit Bhardwaj
पुनीत भारद्वाज एक उभरते हुए पत्रकार हैं और The Vocal News Hindi में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं। उनकी रुचि बिजनेस,पॉलिटिक्स और खेल जैसे विषयों में हैं और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई AAFT से की है।
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Ram Navmi 2023: इस दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान श्रीराम की होगी कृपा

Ram Navmi 2023: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के...

Aaj ka rashifal: आज गुरुवार को किस पर होगी गुरु की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल…

Aaj ka rashifal: ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की ग्रह चाल के आधार...

Noida: प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हुए नाबालिग लड़के की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

Noida:नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर 16 साल का एक नाबालिग...

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका धमाकेदार पचासा, जानें जड़े कितने छक्के-चौके

Virat Kohli: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली...

Gori Nagori ने सफेद सूट पहन बड़ी फुर्ती से मटकाई अपनी कमर, डांस देख पब्लिक में आई एनर्जी

हरियाणवी स्टेज डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) का डांस...