Russia-Ukraine War: पुतिन के खिलाफ ICC की बड़ी कारवाई, युद्ध अपराधों को लेकर जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Russia-Ukraine War

Vladimir Putin

Russia-Ukraine War: अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वारंट यूक्रेन में किए गए युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार होने के आरोप में जारी किया गया है। वारंट पर यूक्रेन की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है। युद्धग्रस्त देश ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुतौतियां आने वाली हैं।

वहीं युद्धग्रस्त देश यूक्रेन ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुतौतियां आने वाली हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे महज एक शुरुआत बताया। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि पुतिन गिरफ्तारी वारंट अपमानजनक और अस्वीकार्य है। आईसीसी के फैसले कानूनी रूप से शून्य होते हैं।

युद्ध अपराधों को लेकर जारी किया गया वारंट

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने यूक्रेन से बच्चों के अपहरण में कथित संलिप्तता के कारण युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि पुतिन ‘‘बच्चों के अवैध निर्वासन और यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में बच्चों को अवैध रूप से ले जाने संबंधी युद्ध अपराधों के लिए कथित रूप से जिम्मेदार हैं।’’ इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय में बाल अधिकार मामलों की आयुक्त मारिया अलेक्सेयेवना लवोवा-बेलोवा के खिलाफ भी ऐसे ही आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan के पीछे क्यों पड़ी हैं पुलिस? जानें क्या है तोशाखाना केस

Exit mobile version