Sri Lanka Crisis: क्या भारत में भी आ सकता है श्रीलंका जैसा संकट? इन 6 राज्यों पर है करोड़ों का कर्जा

 
Sri Lanka Crisis: क्या भारत में भी आ सकता है श्रीलंका जैसा संकट? इन 6 राज्यों पर है करोड़ों का कर्जा

Sri Lanka Crisis: कंगाल श्रीलंका की कहानी इस वक्त दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. देश के दिवालिया हो जाने से वहां की जनता की बस मांग कर रही है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से इस्तीफा ले लिया जाए. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपक्षे सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश एक महासंकट के बीच खड़ा है.

श्रीलंका के संकट को देखते हुए आज हम आपको राजपक्षे सरकार की ही कुछ नीतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुनने के बाद आपको अहसास होगा, कि कुछ उस तरह की नीति हमारे भारत देश में भी अपनाई जा रही हैं, जिससे एक बहुत बड़ा सवाल आप सब के ज़हन में भी आएगा कि क्या भारत भी एक दिन ऐसे ही आर्थिक संकट के बीच खड़ा होगा, क्योंकि हम आपको भारत देश के उन 6 राज्यों के बारे में भी बताएंगें जिन पर लांखों करोड़ों का कर्जा है.

WhatsApp Group Join Now

भारत देश के इन राज्यों पर 'भारी कर्ज'

पश्चिम बंगाल पर 5.62 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
गुजरात पर 5.02 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
पंजाब पर 2.82 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
उत्तर प्रदेश पर 6.53 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
आंध्र प्रदेश पर 3.98 लाख करोड़ रुपए का कर्ज
आखिर में बात बिहार राज्य की जिसपर 2.46 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है.

भारत के लिए क्यों खतरनाक FREE SCHEME?

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत की आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो चुकी हैं. लेकिन फिर भी देश के कुछ ऐसे नेता और राजनीतिक दल हैं, जो जनता के सामने फ्री स्कीम का जादू चलाकर वोट को हासलि कर लेते हैं, लेकिन बाद में फ्री स्कीम देश के लिए एक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि फ्री योजनाएं ज्यादा लंबे समय की तक की महमान नहीं होती हैं इससे राज्य और देश को बड़े आर्थिक संकट की चोट पहुंचती है.

क्या भारत की होगी श्रीलंका जैसी स्थिति?

अगर हम कहें की भारत की स्थिति भी ऐसी होगी, तो यह गलत होगा. क्योंकि भारत देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहद मजबूत है, हमारा देश इतनी आसानी से ऐसे हालातों का शिकार नहीं हो सकती हैं. भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश के व्यापार भी इकॉनॉमी को बढ़ाने के लिए और भी ज्यादा सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम पद से हटे इमरान खान, अपने इस भरोसेमंद आदमी को बनाया कार्यवाहक प्रधानमंत्री

Sri Lanka Crisis Explained: इन 5 मुख्य कारणों से कंगाल हुआ श्रीलंका! जानिए कैसी है वहां की सरकार?

https://youtu.be/28GoDdmAmJE

Tags

Share this story