Sri Lanka President India Visit: श्रीलंका के राष्ट्रपति Ranil Wickremesinghe की भारत यात्रा, PM MODI के साथ की द्विपक्षीय बैठक

Sri Lanka President India Visit: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। उनके साथ श्रीलंका के पांच मंत्री भी भारत आए हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एयरपोर्ट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति बनने के बाद विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है। रानिल विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेता बड़ी ही गर्मजोशी से एक-दूसरे से मिले। पीएम मोदी के अलावा विक्रम सिंघे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात की।
श्रीलंका के राष्ट्रपति की यात्रा महत्वपूर्ण
विक्रमसिंघे पीएम मोदी के आमंत्रण पर भारत आए है। उनकी इस यात्रा को भारत ने महत्वपूर्ण बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के दौरान भारत ने जो मदद की थी, वह अभी भी जारी है। इस मदद से श्रीलंका को बहुत फायदा हुआ है।
श्रीलंका में 30 फीसदी बढ़ी टूरिज्म इंडस्ट्री
श्रीलंका में विदेशी मुद्रा का मुख्य स्रोत पर्यटन है और ये भी अब पटरी पर लौट रहा है। पिछले साल के मुकाबले पर्यटन उद्योग 30 प्रतिशत बढ़ा है। ये सच है कि अभी भी श्रीलंका पर 80 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है। इसमें विदेशी और घरेलू कर्ज दोनों शामिल हैं। पिछले साल आए सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका पहली बार अपना विदेशी कर्ज नहीं चुका पाया था और डिफॉल्ट हो गया था। लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय 'गुडविल' को देखते हुए कई देशों ने मदद की, वहीं अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने भी 'सहायता' दी। देश को चलाने के लिए पाकिस्तान को जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बैंकों, आईएमएफ जैसे संस्थानों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ता है, वैसी नौबत तब भी श्रीलंका को नहीं आई।
ये भी पढ़ें- Pakistan: अरे भईया! यहां देखो कैसे उड़ा पाकिस्तान का चंद्रयान, सामने आया मजेदार वीडियो