तानाशाह ने 10 दिन तक हंसने पर लगाई रोक, वजह जान कर हैरान हो जाएँगे

 
तानाशाह ने 10 दिन तक हंसने पर लगाई रोक, वजह जान कर हैरान हो जाएँगे

नार्थ कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन अपने अलोकतांत्रिक फ़ैसलों के लिए जाने जाते हैं। खबरों के अनुसार किम-जोंग का जो मूड होगा वो पूरे देश को मान्य होगा। किम-जोंग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ हुई कोल्ड वार भी बहुचर्चित हैं। दोनो एक दूसरे को नूक्लीअर अटैक की धमकी देते नहीं थकते थे। बहरहाल, पूर्व सर्वोच्च नेता किम जोंग इल की मृत्यु की 10वीं बरसी पर उत्तर कोरिया में नागरिकों पर 10 दिनों के लिए हंसने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।

इस दौरान देश के लोग न हंस सकते हैं और न ही शराब पी सकते हैं। सरकारी आदेश में जनता को आदेश दिया गया हैं कि जब तक उत्तर कोरिया किम जोंग इल की मृत्यु का शोक मना रहा हैं। तब तक वे खुशी वाली किसी गतिविधि में शामिल न हों। रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए सिनुइजू शहर के एक निवासी ने बताया कि शोक अवधि के दौरान लोग शराब का सेवन, हंसना या किराने के सामान की खरीदारी नहीं कर सकते हैं। उस शख्स ने बताया कि इस अवधि के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

WhatsApp Group Join Now

नाम न उजागर करने की शर्त पर नॉर्थ कोरिया के इस शख्स ने आगे बताया कि, ”पूर्व में जो लोग शोक के दौरान शराब का सेवन करते या खुशी मनाते पाए गए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वैचारिक अपराधी के तौर पर सजा दी गई। उन्हें पकड़कर ले जाया गया और वे लोग फिर कभी दिखाई नहीं दिए। नॉर्थ कोरिया के इस तानाशाह से दुनिया तो हैरत में हैं ही उनके देश के निवासी भी खुद को कैद महसूस करते हैं।

तानाशाह ने 10 दिन तक हंसने पर लगाई रोक, वजह जान कर हैरान हो जाएँगे
Source- SKY NEWS

10 दिन तक चलने वाले इस शोक अवधि के दौरान, अगर किसी के परिवार में कोई मौत हो जाती हैं तो उसके परिजनों को जोर से रोने की अनुमति नहीं होती है और ना ही अंतिम संस्कार किया जा सकता हैं। शव को तभी अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सकता है, जब शोक के 11 दिन पूरे हो जाएं। बताया जाता है कि इस दौरान लोग अपना जन्मदिन नहीं मना सकते हैं। किम जोंग इल के लिए हर साल आयोजित शोक की अवधि आमतौर पर 10 दिनों की होती है।

https://twitter.com/SkyNews/status/1471919806198820877?s=20

लेकिन इस साल उनकी मृत्यु की दसवीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश में 11 दिन तक शोक मनाया जाएगा। इस बार इस शोक अवधि में एक दिन अतिरिक्त बढ़ा दिया गया हैं। नॉर्थ कोरिया किम जोंग इल के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है, जिसमें उनकी फोटोग्राफी और कला से जुड़ी सार्वजनिक प्रदर्शनी भी शामिल है। किम जोंग इल ने साल 1994 से 2011 तक उत्तर कोरिया पर शासन किया। उनकी मृत्यु के बाद उनके छोटे बेटे और वर्तमान नेता किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की कमान संभाली।

यह भी पढ़े: “आतंकियों को पालता हैं पाकिस्तान” अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत की बड़ी जीत

यह भी देखें:

https://youtu.be/9RaWE9J3ByA

Tags

Share this story