फ्लाइट में एक शख्स ने आफत में डाल दी 200 लोगों की जान, 600 फीट ऊंचाई पर कर दी दिल दहला देने वाली हरकत

 
फ्लाइट में एक शख्स ने आफत में डाल दी 200 लोगों की जान, 600 फीट ऊंचाई पर कर दी दिल दहला देने वाली हरकत

कहते हैं जब भी हम ट्रेन बस या हवाई जहाज में सफर करते हैं तो अनुशासन बहुत जरूरी होता है जो हमारी जिंदगी से जुड़ा होता है। लेकिन एक शख्स ने ऐसा बिहेव किया की पूरे पैसेंजर्स की जान ही आफत में डाल दी। दक्षिण कोरिया में एक विमान के उड़ान भरने के दौरान यात्री ने शुक्रवार को इमरजेंसी गेट खोल दिया। गेट खुलने के बाद केबिन में हवा भर गई। हालांकि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। यह जानकारी एयरलाइन और सरकारी अधिकारियों के द्वारा साझा की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/OnAviation/status/1661984802654900226?s=20

200 लोग विमान में थे मौजूद

आपको बता दें कि एशियाना एयरलाइंस एअरबस ए321 विमान में मौजूद कुछ लोगों के द्वारा उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास भी किया गया जो दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहा था। हालांकि इस बीच गेट आंशिक रूप से खुल गया। जिसके बाद अंदर जो कुछ भी हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयरबस A321-200 में 6 क्रू मेंबर्स और 194 यात्री दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से दक्षिणी द्वीप जेजु जा रहा था। वहीं इस बीच जानकारी लगाने का प्रयास किया जा रहा है दरवाजा कितनी देर तक खुला रहा।

WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के अंदर यात्रियों के बाल उड़ते देखे जा सकते हैं। एयरलाइन के द्वारा जानकारी दी गई कि दरवाजा खोलने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत देखी गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। लैंडिंग से पहले जिस दौरान यह घटना हुई उस समय फ्लाइट तकरीबन 650 फीट की ऊंचाई पर था। विमान के अंदर मौजूद लोगों के द्वारा कहा गया कि उन्हें अचानक ऐसा लगा कि फ्लाइट में धमाका होने वाला है। दरवाजे के पास में बैठे यात्री भी बेहोश होने लगे। उन्हें कुछ भी समझ में ही नहीं आ रहा था कि अचानक से क्या हो गया। इस बीच फ्लाइट में जो बच्चे मौजूद थे वह भी खौफ में थे और रो रहे थे।

ये भी पढ़ें: Cambodia Crocodile- खौफनाक मंजर! 40 मगरमच्छों ने एक शख्स को जिंदा चबा डाला, जानें पूरी घटना

Tags

Share this story