Auto News: Tata का बंपर  ऑफर, Punch से Tigor तक मिल रहा डिस्काउंट

 
Tata Punch CNG Vs Maruti Suzuki Fronx CNG

Auto News:अगर आप नए साल से पहले टाटा की नई कार घर लाना चाहते हैं तो यह सबसे बढ़िया टाइम है। साल के आखिरी महीने में Tata Motors अपने कई मॉडल्स पर भर-भरकर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। मतलब इस महीने टाटा की नई कार बुक करके आप हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं। टाटा मोटर्स की तरफ से जिन चुनिंदा मॉडल्स पर छूट दी जा रही है, उनमें टाटा टिगोर से लेकर टाटा पंच तक शामिल हैं। कुछ इलेक्ट्रिक कारों पर भी छूट मिल रही है। आइए जानें हैं किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है...

टाटा टियागो 

टाटा मोटर्स की टियारो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख 29 हजार 900 रुपए है। अगर इस कार को दिसंबर में खरीदते हैं तो इसके पेट्रोल वैरिएंट पर 40 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं। कंपनी इस कार पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Tigor CNG पर छूट

अगर इसी कार का सीएनजी वैरिएंट खरीदने का मन बना रहे हैं तो भी आप छूट पा सकते हैं। सीएनजी मॉडल पर कंपनी 35 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार के सीएनजी मॉडल की एक्स-शोरूम कीम 7,79,900 रुपए से शुरू होती है।

WhatsApp Group Join Now

Tigor EV पर डिस्काउंट

टाटा डिस्काउंट के दायरे में आने वाली अगली कार टाटा टिगोर का इलेक्ट्रिक मॉडल। इस कार के सभी वैरिएंट की तरह इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी छूट दी जा रही है। टिगोर ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख 49 हजार रुपए से शुरू होती है। दिसंबर 2023 पर कंपनी इस पर छूट दे रही है।

टाटा पंच

टाटा की बेहद पॉपुलर एसयूवी टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5 लाख 99 हजार 900 रुपए है। अगर साल के आखिरी महीने में इस कार को खरीदते हैं तो इस पर 25 हजार रुपए तक का फायदा पा सकते हैं।

टाटा टियागो

इस लिस्ट की अगली कार टाटा टियागो है, जिसके पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही मॉडल्स पर दिसंबर 2023 में छूट मिल रही है। पेट्रोल वैरिएंट पर 40 हजार रुपए तक की छूट और सीएनजी मॉडल पर 30 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर टियागो की एक्चुअल कीमत की बात करें तो दिल्ली में 5,59,900 रुपए एक्स-शोरूम कीमत से शुरुआत होती है।
 

Tags

Share this story