Ola स्कूटर को लेकर ग्राहक कर रहे हैं शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
Ola ने हाल ही में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और S1 Pro की डिलीवरी शुरू की है ये स्कूटर कई शानदार फीचर्स से लैस है लेकिन स्कूटर खरीदने के बाद कुछ यूजर्स को समस्या आ रही है कुछ ग्राहकों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की है और उम्मीद है कि कंपनी इसका जल्द ही समाधान करेगी. आइए जानते हैं ग्राहकों को क्या समस्या आ रही है.
Ola स्कूटर को लेकर समस्या
सोशल मीडिया पर एक ग्राहक ने बताया है कि डिलीवरी के बाद Ola S1 Pro में कुछ दिक्कतें आ रही है यूजर ने स्कूटर को 6 किमी. चलाया तो फिर स्कूटर में से आवाज आने लगी. और यूजर ने बताया कि उनको हेडलाइट से सम्बंधित दिक्कतें भी आई. फिर स्कूटर को रिपेयरिंग के लिए लेकर गए और जब स्कूटर वापस आया तो ग्राहक ने स्कूटर पर टूटी हुई नंबर प्लेट और तेल के निशान देखे. शिकायत दर्ज करने के बाद कंपनी ने इसको ठीक करने की बात कही है.
Ola स्कूटर पर कंपनी की प्रतिक्रिया
हाल ही में नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर अरूण देशमुख ने कहा है कि अभी तक लगभग 4,000 स्कूटर कई शहरों में कस्टमर्स को डिलीवर कर दिए गए हैं और यूजर्स ने ज्यादातर मुद्दे ट्रांजिट के दौरान उठाएं है जिन्हें तेजी से सुलझाया जाएगा. कस्टमर द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद Ola का क्लैरिफिकेशन आया है.
Ola स्कूटर फीचर्स
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8500W मिड ड्राइव IPM मोटर दी गई है इसमें 3.97 किलोवॉट की बैटरी दी गई है जिसको फुल चार्ज होने में 6.30 घंटे का समय लगता है. फीचर्स की बात करें तो Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.98kWh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है और S1 Pro में 3.97kWh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज होने पर 121 किमी. और 181 किमी. की रेंज देते हैं. कंपनी इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एक पोर्टेबल होम चार्जर भी देती है. Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा और S1 Pro की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है.
यह भी पढें: Ola S1 को टक्कर देने के लिए बाजार में आया ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, देता है 150Km की रेंज