Mahindra XUV 400: महींद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार पर मिल रहा धमाकेदार डिस्कॉउंट, होगी हजारों रुपए की बचत
Mahindra XUV 400: महींद्रा ऑटो (Mahindra Auto) ने कुछ समय पहले अपनी एक शानदार इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी 400 (XUV 400) को भारत में लॉन्च किया था. अब कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर बेहतरीन डिस्कॉउंट ऑफर प्रदान कर रही है. इसके साथ ही इस कार को खरीदने के लिए अब आपको कम रुपए खर्च करने पड़ेंगे. अगर इस महीने यानी सितंबर 2023 में महिंद्रा की इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसे खरीदने पर करीब 1.25 लाख रुपए की बचत होगी.
Mahindra XUV 400 Discount
आपको बता दें कि महींद्रा अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख रुपए से भी ज्यादा का डिस्कॉउंट उपलब्ध करा रही है. इसमें बैंक ऑफर, लॉयलटि बोनस के साथ कैशबैक डिस्कॉउंट भी दिया जा रहा है. इतना ही नहीं इस कार में आपको कई सारे एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं जो इस कार को काफी हाई तकनीक वाली इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं.
Mahindra XUV 300
इसके साथ ही कंपनी इस महीने यानी सितंबर 2023 मे XUV 300 पर भी बेहतरीन डिस्कॉउंट दे रही है. एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वेरियंट्स पर कंपनी डिस्काउंट उपलब्ध करा रही है. वहीं डीजल वैरिएंट पर आपको 46 हजार रुपए से 71 हजार रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी ने अपनी इस कार में 1.2 लीटर थ्री सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. वहीं इसके डीजल वैरिएंट में आपको 1.5 लीटर इंजन देखने को मिल जाता है.
Mahindra XUV 400 Price
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महींद्रा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए रखी है. वहीं इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको करीब 19.19 लाख रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे. ऐसे में अगर आप भी कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो महींद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदना आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Brezza मात्र 2 लाख रुपए में घर ले आएं कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार, मिलता है जबरदस्त माईलेज, जानें डिटेल्स