Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई SUV Victoris, दमदार इंजन और हाईटेक फीचर्स से लैस

 
Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई SUV Victoris, दमदार इंजन और हाईटेक फीचर्स से लैस

नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी नई मिड-साइज SUV Maruti Victoris को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी शानदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के साथ पेश की गई है। कंपनी ने Victoris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹19.98 लाख तक जाती है।

एडवांस फीचर्स

Maruti Victoris में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं:

  • एलईडी हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स

  • 26.03 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • पैनोरमिक सनरूफ

  • Alexa Auto वॉयस असिस्टेंट और 35+ कनेक्टेड फीचर्स

  • डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम

  • जेस्चर-कंट्रोल टेलगेट और वेंटिलेटेड सीट्स

  • अंडरबॉडी CNG किट का विकल्प

सुरक्षा मानक

Victoris को भारत NCAP और ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें छह एयरबैग, ABS, EBD और ISOFIX चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और वेरिएंट्स

यह SUV 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में पेश किया गया है। इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG वेरिएंट भी लॉन्च किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now

किनसे होगा मुकाबला

Maruti Victoris का मुकाबला भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Honda Elevate और Tata Harrier जैसी मिड-साइज SUVs से होगा।

Tags

Share this story