Mercedes ने बनाई विश्व की सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, स्टाइलिश लुक के साथ हैं गजब के फीचर्स, अभी जानें कीमत
Mercedes कार को आपने देखा ही होगा. इस कार के नाम सुनते ही चेहरे पर एक खुशी सी छलक उठती है. देश में हर इंसान इस कार को एक बार चलाना जरुर चाहेगा. लेकिन इसकी कीमत इतनी मंहगी होती है कि इतने कीमत पर इंसान 3 से 4 Maruti Suzuki Alto खरीद ले. इसी कड़ी में आपको बता दें कि Mercedes ने फिर से एक बार इतिहास लिख दिया है. जी हां दरअसल कंपनी ने विश्व की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी इस धाकड़ इलेक्ट्रिक कार में बहुत ही शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं. जिसे देख कोई भी इस कार का दीवाना बन जाएगा.
ये है Mercedes की सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार
आपको बता दें कि Vision EQXX ने भारी ट्रैफिक और गर्मी के तापमान में भी 8.3 kWh/100km की औसत खपत ही की है. ऐसा करने के पहले इसके इनोवेटिव थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का योगदान सबसे ज्यादा है. Mercedes Benz समूह के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य मार्कस शेफर ने कहा, पहले से ज्यादा एफिशिएंट सफर जारी है. एक बार फिर से Vision EQXX ने साबित कर दिया है कि वह सिंगल बैटरी चार्ज पर आसानी से 1,000 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है. इस बार इसने वास्तविक दुनिया की स्थितियों का सामना किया है.
उन्होंने आगे इस कार के बारे में कहा कंपनी 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने के प्लान पर काम कर रही है. जहां भी बाजार की स्थिति अनुमति तो हम वहां इसे लाएंगे. दुनिया को यह दिखाना बेहद ही जरूरी है कि अत्याधुनिक तकनीक, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प के माध्यम से वास्तविक रूप में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है.
1202 Km की यह यात्रा 14 घंटे 30 मिनट के ड्राइविंग समय में पूरी की गई है जिसमे एयर कंडीशनिंग को आठ घंटे से अधिक समय तक चलाया गया था. फिर भी समग्र ऊर्जा खपत पर बहुत ही कम प्रभाव पड़ा है.