Ola electric ने लॉन्च किया अपना धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, जबरदस्त लुक के साथ महज 999 में करें बुक, जानें डिटेल्स

 
Ola electric ने लॉन्च किया अपना धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, जबरदस्त लुक के साथ महज 999 में करें बुक, जानें डिटेल्स

Ola electric ने आज अपना एक बेहद ही बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही आफको बता दें कि इस स्कूटर में आपको बेहद ही जबरदस्त फीचर्स के साथ ही शानदार स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल जाएंगे. जी हां आपको बता दें कि Ola electric ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस स्कूटर में आपको जबरदस्त फीचर्स के साथ ही करीब 101 किमी की रेंज उपलब्ध कराई है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा रखी गई है. इसके साथ ही ये स्कूटर महज 4.3 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कूटर कि शुरुआती एक्स शोरुम कीमत कंपनी ने करीब 79,999 रुपए रखी है. साथ ही इसे आप आज ही महज 999 रुपए देकर बुक कर सकते हैं.

ऐसा है ये नया Ola electric स्कूटर

आपको बता दें कि Ola electric scooter में म्यूजिक प्लेबैक, नेविगेशन, कंपेनियन एप्लिकेशन और रिवर्स मोड दिए हुए हैं. इसके साथ ही इस स्कूटर में 34 ली का शानदार बूटस्पेस दिया गया है. इसमें आपको डुअल टोन बॉडी दी गई है. साथ ही इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन करीब 99 किलो का है. जिससे इसकी परफार्मेंस काफी अच्छी होगी.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/OlaElectric/status/1583739283176726528

फीचर्स

Ola electric ने लॉन्च किया अपना धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, जबरदस्त लुक के साथ महज 999 में करें बुक, जानें डिटेल्स
Image Credit- Ola electric

अब इस स्कूटर के फीचर्स कि बात करें तो कंपनी ने अपने नए एस 1 एयर में 17.78 सेमी की शानदार टचस्क्रीन दी है. इसके साथ  इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं. साथ ही इस स्कूटर को आप अपने स्मार्टफोन से भी कस्टमाईज कर सकते हैं. इस Ola electric scooter को 5 तरह के रंगों के साथ पेश किया गया है. साथ ही इसको फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे और 30 मिनट का समय लगता है. 

यह भी पढ़ें: Ola electric इस दिन लॉन्च करेगी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, धांसू रेंज के साथ बेहद सस्ती होगी कीमत, जानें डिटेल्स

Tags

Share this story