Ola electric इस दिन लॉन्च करेगी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, धांसू रेंज के साथ बेहद सस्ती होगी कीमत, जानें डिटेल्स

 
Ola electric इस दिन लॉन्च करेगी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, धांसू रेंज के साथ बेहद सस्ती होगी कीमत, जानें डिटेल्स

Ola electric इस दिवाली अपना एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. इसके साथ ही आपको बता दें कि इस स्कूटर में आपको बेहद ही बेहतरीन फीचर्स के साथ ही जबरदस्त रेंज भी देखने को मिल सकती है. जी हां दरअसल आपको बता दें कि Ola electric अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिवाली को लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इसमें कंपनी S 1 जैसे फीचर्स ही उपलब्ध करा सकती है. साथ ही इसमें आपको बेहतरीन रेंज भी देखने को मिल जाएगी. हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत से अभी तक पर्दा नहीं उठाया है. लेकिन एक्सपर्ट्स कि मानें तो कंपनी इसे करीब 80 हजार रुपए तक कि शुरुआती एक्स शोरुम कीमत में उतार सकती है.

ऐसा होगा Ola electric का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

आपको बता दें कि भाविश अग्रवाल बताया कि हमारा दीवाली इवेंट 22 अक्टूबर को होगा. ओला की ओर से अब तक की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक. जल्दी मिलते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में ओला S1 जैसे ही फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसमें छोटा बैटरी पैक मिलेगा. अभी ओला S1 की शुरुआती कीमत 99,999 रुपए और ओला S1 प्रो की कीमत 1,39,999 रुपए है.

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/bhash/status/1578733684588687360

बेहतरीन फीचर्स

इस नए Ola electric scooter में आपको बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे. इसमें आपको रिवर्स मोड भी दिया जाएगा. यदि किसी चढ़ाई वाली जगह पर स्कूटर को रोकना पड़ता है, तब मोटर उसे जगह पर रोककर रखेगी. यानी राइडर को स्पीड देने या उसे मेंटेंन करने की जरूरत नहीं होगी. इसमें क्रूज कंट्रोल मिलेगा, इससे स्कूटर को एक ही स्पीड में चला पाएंगे. इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे. फ्रंट में मोनोशॉकर्स मिलेंगे. 

Ola electric इस दिन लॉन्च करेगी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, धांसू रेंज के साथ बेहद सस्ती होगी कीमत, जानें डिटेल्स
Image Credit- Ola electric

ओला ने इस स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जो मूव ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है. डिस्प्ले काफी शार्प और ब्राइट है. ये वाटर और डस्टप्रूफ है. इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ चिपसेट दिया है. ये 4G, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके डिस्प्ले में जो स्पीडोमीटर मिलेगा, उसमें कई तरह के फेस मिलेंगे. जैसे आप डिजिटल मीटर, पुराने गाड़ी जैसा मीटर या दूसरा फॉर्मेट चुन पाएंगे. खास बात है कि आप जैसा मीटर सिलेक्ट करेंगे स्कूटर से उसी तरह का साउंड आएगा.

यह भी पढ़ें: Ola electric स्कूटर पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जबरदस्त रेंज के साथ महज इतने रुपए में ले आएं अपने घर

Tags

Share this story